ब्रेकिंग
शिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामशिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

बिहार के इस अस्पताल में भगवान भरोसे हैं मरीज, ऑपरेशन के बाद लिटा दिया जाता है जमीन पर

BEGUSARAI : बिहार के इस अस्पताल में मरीज भगवान भरोसे हैं।इस अस्पताल में ऑपरेशन के तुरंत बाद मरीजों को जमीन में लिटा दिया जाता है। और तो और ऑपरेशन के पहले दिया जाने वाला सुई ऑप

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के इस अस्पताल में मरीज भगवान भरोसे हैं।इस अस्पताल में ऑपरेशन के तुरंत बाद मरीजों को जमीन में लिटा दिया जाता है। और तो और ऑपरेशन के पहले दिया जाने वाला सुई ऑपरेशन के दो घंटे बाद दिया जाता है। बिहार के बेगूसराय के इस अस्पताल में आकर स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी के दावों की पोल खुलती नजर आती है।


बेगूसराय के मंसूरचक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था देख कर आप अपना सर पीट लेंगे। यहां ऑपरेशन को बाद महिलाओं को जमीन पर ही लिटा दिया जाता है। ठंड के मौसम में ऑपरेशन के बाद शीरीरिक तौर पर कमजोर महिलाओं को जमीन पर तो लिटाया ही जाता है। इनके स्वास्थ्य की देखभाल भी उपर वालों के हाथों में ही है। ऑपरेशन के पहले सुई देने के बजाए डॉक्टर दो घंटे बाद सुई दी जाती है। न तो समय पर मेन्यू के मुताबिक खाना मिलता है और न ही समय पर दवा। सब कुछ भगवान भरोसे ही चल रहा है।


स्वास्थ्य सुविधा  की ऐसी हालत  के संबंध में पूछे जाने पर बेगूसराय के सिविल सर्जन का कहना है कि  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 बेड  की सुविधा होती है अगर मरीज बढ़ जाये तो ऐसी स्थिति बन जाती है। मगर मरीज के स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाता है। वहीं सिविल सर्जन ने मामले की जांच का भरोसा भी दिलाया है। 


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता