ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

बिहार के इस अधिकारी से लाखों की ठगी, साइबर अपराधियों ने कमिश्नर बनकर भेजा पेमेंट लिंक

PURNEA : पूर्णिया में साइबर अपराध का सननीखेज मामला सामने आया है। यहां साइबर अपराधियों ने पूर्णिया कमिश्नर के नाम पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी से एक लाख रुपए की ठगी कर ली। बदमाशों ने

बिहार के इस अधिकारी से लाखों की ठगी, साइबर अपराधियों ने कमिश्नर बनकर भेजा पेमेंट लिंक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA : पूर्णिया में साइबर अपराध का सननीखेज मामला सामने आया है। यहां साइबर अपराधियों ने पूर्णिया कमिश्नर के नाम पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी से एक लाख रुपए की ठगी कर ली। बदमाशों ने व्हाट्सएप डीपी में पूर्णिया के आयुक्त गोरखनाख की तस्वीर लगाकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी को अपने झांसे में ले लिया। ठगी के शिकार हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने खजांची हाट थाने में मामला दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


दरअसल, साइबर अपराधियों ने पहले व्हाट्सएप डीपी पर प्रमंडलीय आयुक्त गोरखनाथ की तस्वीर लगाई और बाद में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीनिवास को मैसेज भेजकर एक लाख रुपए की मांग की। जिसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीनिवास आनन-फानन में उस नंबर पर एक लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर करने के बाद जब जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रमंडलीय आयुक्त को फोन किया तो पता चला कि उन्हे ठगी का शिकार बनाया गया है। आयुक्त के निर्देश पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने खजांची हाट थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया।


पूरे मामले पर कमिश्नर गोरखनाथ ने बताया कि 10 दिन पहले भी उनके नाम पर अपराधियों ने अज्ञात नंबर से फर्जी मैसेज भेज कर कटिहार के एसपी समेत पूर्णिया के आईजी सुरेश चौधरी और प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के कई स्टाफ को भी मैसेज भेजा था और उनसे रुपए की मांग की थी, लेकिन समय पर उन लोगों ने तुरंत इसकी सूचना आयुक्त को दे दी थी जिस कारण वे लोग ठगी का शिकार होने से बच गए थे। प्रमंडलीय आयुक्त ने आईजी और पूर्णिया एसपी को मामले की जांच का निर्देश दिया है। प्रमंडलीय आयुक्त गोरखनाथ ने लोगों से अपील की है कि अगर इस तरह का मैसेज आता है तो वे इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।