बिहार के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; मंगलवार से होगा बदलाव

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 25, 2023, 6:56:59 AM

बिहार के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; मंगलवार से होगा बदलाव

- फ़ोटो

PATNA : मॉनसून की सक्रियता से सूबे के कई जिलों में पिछले दो तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने उमस और गर्मी से काफी राहत दी है। लगातार बारिश और बादलों के छाये रहने से अधिकतम तापमान नीचे आया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, सोमवार से राज्य में बारिश की गतिविधियां कम होंगी। हालांकि पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल और अररिया में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 


वहीं, मौसम विभाग का मानना है कि पटना सहित राज्य के शेष भाग में बारिश की गतिविधियां थमने और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। प वातावरण में नमी होने की वजह से लोगों ने दोपहर में उमस महसूस होगी। सोमवार को पटना सहित कई जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी होगी। रविवार को पटना में आंशिक बादल छाये रहे। दिन में छिटपुट बूंदबांदी हुई। 


इसके बाद अब सोमवार को राज्य के अन्य हिस्सों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। उत्तर पूर्व बिहार और उत्तर मध्य बिहार में एक दो जगहों पर वज्रपात और मेघ गर्जन की संभावना है।  राज्य में सर्वाधिक बारिश सुपौल के बसुआ में 292 मिमी बारिश हुई। मधेपुरा के सिंहेश्वर में 229.4 मिमी, सुपौल में 217.5 मिमी, कटिहार के बरारी में 212.2 मिमी, सहरसा के सोनबरसा में 192.2 मिमी, अररिया के रानीगंज में 183.2 मिमी, सुपौल के निर्मली में 166.2 मिमी, किशनगंज में 165 मिमी, पूर्णिया के अमौर में 164.4 मिमी हुई  राज्य में सर्वाधिक बारिश सुपौल के बसुआ में 292 मिमी बारिश हुई।