ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार: बर्थडे पार्टी में बार बालाओं का डांस, दोनों हाथ में चमचमाती पिस्टल लेकर ठुमके लगाती दिखीं

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले में एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बार बालाएं दोनों हाथ में चमचमाती पिस्टल लेकर ठुमके लगाती दिख रही हैं. भोज

 बिहार: बर्थडे पार्टी में बार बालाओं का डांस, दोनों हाथ में चमचमाती पिस्टल लेकर ठुमके लगाती दिखीं
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले में एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बार बालाएं दोनों हाथ में चमचमाती पिस्टल लेकर ठुमके लगाती दिख रही हैं. भोजपुरी के फूहड़ गाने पर नर्तकी डांस करती हुई दिख रही है. वीडियो वायरल होने के बाद वैशाली पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.


दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो वैशाली जिले के सदर अनुमंडल के बिदुपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी बर्थडे पार्टी का है. वीडियो में महिला डांसर अपने दोनों हाथों में चमचमाती पिस्टल लेकर भोजपुरी के फूहड़ गानों पर ठुमके लगाती हुई दिख रही है. वीडियो में दिख रहा है पिस्टल वाली लड़की के बगल में एक अन्य महिला भी है, जो डांस कर रही है. हालांकि सिर्फ एक ही महिला के हाथ में पिस्टल दिख रहा है. 


 बिहार: बर्थडे पार्टी में बार बालाओं का डांस, दोनों हाथ में चमचमाती पिस्टल लेकर ठुमके लगाती दिखीं


बताया जाता है कि वायरल वीडियो 12 जुलाई का है हालांकि फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता. वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला डांस करने के बाद स्‍टेज के नीचे खड़े किसी शख्‍स को अपना पिस्तम थमा देती है. खास बात यह कि सरेआम हो रहे इस तरह की घटना को रोकने वाला भी कोई नहीं है.


हालांकि यह जांच का विषय है कि यह वीडियो कब का है. लेकिन वायरल वीडियो में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. कोई भी शख्स सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करता नहीं दिख रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच का आदेश दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता