ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार: हथियार के बल पर लूट, सीएसपी संचालक को पिस्टल भिड़ाकर रुपये ले भागे अपराधी

GOPALGANJ : बिहार में कोरोना को लेकर लागू लॉकडाउन के बावजूद भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां हथियार के ब

बिहार: हथियार के बल पर लूट, सीएसपी संचालक को पिस्टल भिड़ाकर रुपये ले भागे अपराधी
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में कोरोना को लेकर लागू लॉकडाउन के बावजूद भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात गोपालगंज जिले के हथुआ आईटीआई मोड़ की है, जहां अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि एक सीएसपी संचालक से लूट हुई है, जो बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी का संचालन करता है. इस  घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.


सीएसपी संचालक के मुताबिक हथियारबंद अपराधियों ने उसे निशाना बनाया और हथियार भिड़ाकर उससे 65 हजार रुपये लूट लिए. रुपये लूटने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले. जबतक पुलिस पहुंचती तब तक अपराधी भाग निकलने में सफल रहे.


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची गोपलगंज पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता