ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

बिहार : ताबड़तोड़ 27 बार चाकू से गोदकर युवक की हत्या, लव अफेयर के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी है. बड़ी बेरहमी से युवक को मारा गया है. ताबड़तोड़ 27 बार चाकू से गोदकर उसकी हत्या की गई है. पुलिस प्रेम प

बिहार : ताबड़तोड़ 27 बार चाकू से गोदकर युवक की हत्या, लव अफेयर के एंगल से जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी है. बड़ी बेरहमी से युवक को मारा गया है. ताबड़तोड़ 27 बार चाकू से गोदकर उसकी हत्या की गई है. पुलिस प्रेम प्रसंग के साथ-साथ कई एंगल से इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र की है. यहां भोपतपूरा गांव में बदमाशों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान भोपतपूरा गांव के रहने वाले अली अहमद अंसारी के बेटे इरफान अंसारी (18) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि बड़ी बेरहमी से निर्माण तरीके से इरफान अंसारी की हत्या की गई है. उसके शरीर पर ताबड़तोड़ 27 बार चाकू से वार कर उसकी हत्या की गई है.


इरफान अंसारी के गले, छाती, पेट और पीठ पर चाकू से 27 बार वार करने की बात सामने आ रही है. उसके पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से युवक के मोबाइल को जब्त किया है. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद प्रेम-प्रसंग, पुरानी दुश्मनी, लूटपाट समेत चार बिंदुओं पर जांच शुरू की है. 


इस वारदात के संबंध में हथुआ के एसडीपीओ नरेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. एसडीपीओ ने भोरे थाने की पुलिस को जब्त मोबाइल का कॉल डिटेल और बरामद किए गए साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर जांच करने का निर्देश दिया है. घटनास्थल से हत्या में प्रयोग किया गया हथियार नहीं मिल सका है. पुलिश ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.