1st Bihar Published by: Updated Sep 05, 2021, 10:40:05 AM
- फ़ोटो
GAYA : बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. ताजा मामला गया जिले का है जहां एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को ताबड़तोड़ गोली मार दी. इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.
घटना मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गया एयरपोर्ट रोड पर हुई. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक से जा रहे हैं नैली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. इस हमले में सत्येंद्र कुमार को कई गोलियां लगी है वही सत्येंद्र कुमार के बाइक पर पीछे बैठे वीरेंद्र कुमार को भी गोली लगी. घटना को अंजाम देने वाले अपराधी चेरकी रोड होते हुए फरार हो गये.
गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने का दावा मेडिकल थानाध्यक्ष ने किया है. फायरिंग की ये घटना किन कारणों से हुई है और इसे किसने कराया है, इसकी भी छानबीन की जा रही है. अपराधियों की पहचान के लिए गया एयरपोर्ट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है.