ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

गया में महिला से रेप, घर में घुसकर युवक ने की दरिंदगी

GAYA : बिहार के गया में एक महिला के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है. घर में घुसकर एक युवक ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता महिला के पति ने इस घटना की शिकायत पुलिस

 गया में महिला से रेप, घर में घुसकर युवक ने की दरिंदगी
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया में एक महिला के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है. घर में घुसकर एक युवक ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता महिला के पति ने इस घटना की शिकायत पुलिस में की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना गया जिले के टिकारी प्रखंड का है. यहां टिकारी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित महिला ने टिकारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने घर में अकेले थी. महिला के घर का दरवाजा खुला हुआ था. इस दौरान आरोपी युवक नवल कुमार घर में घुस आया और उसने महिला के साथ जबरदस्ती की.


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शख्स फरार हो गया. जब महिला का पति काम से वापस घर लौटा तो उसने अपने पति को सारी आपबीती बताई. इसके बाद पति के साथ पीड़ित महिला थाना पहुंचकर आरोपी नवल कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई.


थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि  मामले की शिकायत मिलते ही टिकारी थाना की पुलिस ने जांच कर आरोपी नवल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उन्होंने बताया कि महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है.