ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार : दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर, बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना

GAYA : बिहार के गया जिले में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जमीन विवाद और पैसे के लेन-देन में हत्या करने की बात कही जा रही है. इस घटना क

बिहार : दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर, बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जमीन विवाद और पैसे के लेन-देन में हत्या करने की बात कही जा रही है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. 


घटना गया के मेडिकल थाना क्षेत्र के ओटीए गेट के पास हुई. मृतक की पहचान नामा पंचायत के मड़ई गांव के रहने वाले विनय सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और गोली मारकर फरार हो गए. 


परिजनों ने बताया कि आज सुबह विनय सिंह अपनी बुलेट से किसी काम से घर से अकेले निकले थे. ओटीए गेट के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया. बदमाशों ने विनय सिंह के सिर में ताबड़तोड़ गोलियां मारीं और मौके से भाग निकले.


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मेडिकल थाने की पुलिस पहुंची. थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस टीम पूछताछ और जांच में जुट गई है. 

टैग्स