1st Bihar Published by: PANKAJ KUMAR Updated May 10, 2021, 10:06:24 PM
- फ़ोटो
GAYA : बिहार के गया जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस रोड एक्सीडेंट में दो लोगों की स्पॉट डेथ हो गई है. जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
घटना गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र की है, जहां जीटी रोड जैगीर मोड़ के पास एक स्कोर्पियो और ट्रक जोरदार भिड़ंत हो गई. इस घटना में मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया. जबकि गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
मृतकों की पहचान सिधेश्वर सिंह और रवि सिंह के रूप में की है है. जानकारी मिली है कि इस हादसे में मरने वाले सिधेश्वर सिंह और रवि सिंह, दोनों बिहार के ही औरंगाबाद के भरतौली गांव के रहने वाले थे, जो झारखंड के धनबाद से औरंगाबाद आ रहे थे.