1st Bihar Published by: Updated Jan 31, 2020, 9:54:11 AM
- फ़ोटो
DESK : बिहार के एक ही परिवार के चार लोगों की नेपाल में दम घुटने से मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं.
घटना नेपाल के सिद्यार्थ नगर के गल्लामंडी पिपरिया इलाके की है, जहां बिहार के एक ही परिवार के रहने वाले चार लोग बोरियों के ढेर के नीचे दब गए. ज्यादा देर तक बोरियों के ढेर के नीचे दबे रहने के कारण दम घुटने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतकों में 30 साल का शहजाद हुसैन, उसकी पत्नी सद्दाब खातून, 6 साल का बेटा और दो साल की बेटी शामिल है. नेपाल पुलिस के अनुसार शहजाद 15 साल से नेपाल में कबाड़ी का काम कर रहा था.