ब्रेकिंग
टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार और विदेश में बसाने का दिया था लालच✦रावण दहन देखने जा रहे हैं पटना? गांधी मैदान के गेट से लेकर VIP एंट्री तक जान लें पूरा इंतजाम✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार और विदेश में बसाने का दिया था लालच✦रावण दहन देखने जा रहे हैं पटना? गांधी मैदान के गेट से लेकर VIP एंट्री तक जान लें पूरा इंतजाम✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल

पंचायत चुनाव: भावी मुखिया और उसका पति गिरफ्तार, 80 लाख की शराब के साथ पकड़े गए 7 लोग, माल देखकर पुलिस के उड़े होश

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के दरभंगा जिले में 80 लाख रुपये की शराब के साथ सात लोगों को पकड़ा गया है. पुलिस ने पंचायत चुनाव लड़ रही एक मुखिया प्रत्याशी और उ

पंचायत चुनाव: भावी मुखिया और उसका पति गिरफ्तार, 80 लाख की शराब के साथ पकड़े गए 7 लोग, माल देखकर पुलिस के उड़े होश
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के दरभंगा जिले में 80 लाख रुपये की शराब के साथ सात लोगों को पकड़ा गया है. पुलिस ने पंचायत चुनाव लड़ रही एक मुखिया प्रत्याशी और उसके पति को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में 80 लाख रुपये की शराब खपाने की तैयारी थी. लेकिन पुलिस ने इसपर पानी फेर दिया है.


घटना दरभंगा जिले के सिमरी थाना इलाके की है. यहां दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 57 पर सोभन चौक के पास पुलिस ने 80 लाख रुपये की शराब को जब्त किया है. थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव के मुताबिक रूई लदे ट्रक से 239 कार्टन में 1938.600 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. जबकि सिमरी में जब्त किए गए ट्रक से 419 कार्टन शराब बरामद की गई है. बताया जा रहा है कि हरियाणा से मधुबनी की ओर ट्रक से शराब की बड़ी खेप जाने की सूचना पर पुलिस ने कारवाई की है.


पुलिस ने शराब के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया है. ट्रक ड्राइवर और दूसरे तस्कर को भागने के क्रम में दबोचा गया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में ने एक महिला मुखिया प्रत्याशी और उसके पति को भी गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई महिला प्रत्याशी सीतामढ़ी जिले के पुपरी के भीठा धरमपुर से चुनाव लड़ रही है.


पंचायत चुनाव: भावी मुखिया और उसका पति गिरफ्तार, 80 लाख की शराब के साथ पकड़े गए 7 लोग, माल देखकर पुलिस के उड़े होश


थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाने के निहसा गांव और फिलहाल मधुबनी जिला के बेनीपट्टी के रहने वाले राजीव कुमार राय, राजीव राय की पत्नी ममता कुमारी, बहिलवाड़ा के रहने वाले जगत विकास कुमार, दुल्लीपट्टी के रहने वाले सुरेश राम और उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नैरौल टोला के रहने अले मो. शराफत अली को गिरफ्तार किया गया है.


थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव के अनुसार पंचायत चुनाव को लेकर तस्कर राजीव ने शराब की बड़ी खेप को ट्रक से मंगवाया था. पुलिस गिरफ्तार पांचों युवकों के मोबाइल को जब्त कर खंगाल रही है कि इन लोगों का तार कहां से जुड़ा है. तकनीकी सेल के रामबाबू यादव ने शराब तस्करों से पूछताछ कर यह पता लगा रहे हैं कि अवैध शराब के धंधे में स्थानीय कौन-कौन लोग शामिल हैं.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता