ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

बिहार: एक महिला, 6 दरिंदे... चिल्लाती रही लेकिन बदमाशों ने नहीं छोड़ा, सुशासन राज में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना, देखिये ये Video

PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चल रही है. इस सरकार में बीजेपी की भी भागीदारी है. सुशासन का दावा करने वाली इस सरकार में महिलाएं कितनी स

बिहार: एक महिला, 6 दरिंदे... चिल्लाती रही लेकिन बदमाशों ने नहीं छोड़ा, सुशासन राज में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना, देखिये ये Video
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चल रही है. इस सरकार में बीजेपी की भी भागीदारी है. सुशासन का दावा करने वाली इस सरकार में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं? इसपर बड़ा सवाल खड़ा होता है. दरअसल एक वीडियो बिहार के छपरा जिले से सामने आया है, जिसमें बीच रोड पर 6 बदमाश एक महिला को बेआबरू करते दिख रहे हैं. महिला के कपड़े उतारते दिख रहे हैं. महिला के प्राइवेट पार्ट के साथ अश्लील व्यवहार कर उसकी लज्जा को भंग करते दिख रहे हैं. महिला के साथ दुर्व्यवहार करते दिख रहे हैं. महिला को डंडे से पीटते दिख रहे हैं. रूह कंपा देने वाले इस वीडियो में महिला चीखती-चिल्लाती नजर आ रही है.



मामला बिहार के छपरा जिले का है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला लगातार चिल्ला रही है और उसके साथ 5 से 6 की संख्या में बदमाश अश्लील व्यवहार कर रहे हैं. महिला खुद को उन दरिदों से बचाने का असफल प्रयास करती हुई दिख रही है. वह चीखती-चिल्लाती बेबस होकर रहम की भीख मांग रही है लेकिन बदमाशों ने उसके साथ जो कुकर्म किया, वो वीडियो में साफ़-साफ़ दिख रहा है.


वीडियो में महिला एक बाइक पर बैठी दिख रही है. बाइक पर उसके साथ एक शख्स भी दिख रहा है, जो वाइट रंग का शर्ट पहना है और उसे कंधे पर एक गमछा है. रोड पर पांच-छः बदमाश दिख रहे हैं, जो महिला के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करते दिख रहे हैं. वीडियो में एक शख्स पीला शर्ट में, एक उजला और काला शर्ट में, एक ग्रे टीशर्ट में, एक क्रीम और गुलाबी कलर के शर्ट में और एक शख्स सिर्फ गंजी में दिख रहा है. ये सभी मिलकर महिला के साथ गलत हरकत करते दिख रहे हैं और महिला इज्जत की भीख मांगते नजर आ रही है.




यह वीडियो कब का है, इसकी कोई जानकारी नहीं है. लेकिन इसे सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल किया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बीते 27 सितंबर (सोमवार) का है. कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद सारण जिला प्रशासन ने एक्शन लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छपरा के एसपी संतोष कुमार भी इस वायरल वीडियो की जांच में जुटे हुए हैं.