Hindi News / news / बिहार के बॉर्डर इलाकों में 'कोरोना वायरस' को लेकर अलर्ट, DMCH में...

बिहार के बॉर्डर इलाकों में 'कोरोना वायरस' को लेकर अलर्ट, DMCH में बनाया गया 10 बेड का स्पेशल वार्ड

1st Bihar Published by: Prashant Updated Jan 27, 2020, 7:09:17 PM

बिहार के बॉर्डर इलाकों में 'कोरोना वायरस' को लेकर अलर्ट,  DMCH में बनाया गया 10 बेड का स्पेशल वार्ड

- फ़ोटो

DARBHANGA : कोरोना वायरस को लेकर बिहार  में भी अलर्ट जारी करते हुए सभी जिलों के डीएम व स्वास्थ्य विभाग को कोरोना वायरस के नजरिए रहने से एलर्ट रहने को कहा गया है । वही इस वायरस को लेकर नेपाल से सटे सीमा पर विशेष चौकसी  बरती जा रही है । हालांकि अभी तक बिहार में एक संदिग्ध केस को छोड़कर पूरे सूबे में कोई भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद नेपाल सहित अन्य पड़ोसी देश से आने वाले पर्यटक को को लेकर डीएमसीएच के अधीक्षक ने 10 बेडों का अलग से वार्ड बनाने का निर्देश दिया है ।


वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ राज रंजन प्रसाद ने कहा कि अभी चीन में बहुत भारी संख्या में कोरोना वायरस से लोग ग्रसित हो रहे हैं ।इसका लक्षण सर्दी जुकाम बुखार जैसा ही होता है और बहुत तेजी से फैलता है और संक्रामक काफी है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के छपरा में एक संदिग्ध केस पाया गया है जिसे पटना ले जाया गया है ।और उसके सैंपल कलेक्ट किए जाएंगे जिसे पुणे भेजा जाएगा ।


अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि फिलहाल एक केस इधर से आ गया है और कोई भी इस प्रकार का केस आता है तो उसके रखने के लिए एक आइसोलेशन में हम लोगों ने 10 बेडों के एक वार्ड की तैयारी कर ली है।  जिसमें हम लोगों ने आवश्यक दवा सहित मास्क उपलब्ध करा दिया है ।अगर उस तरह का कोई भी केस आता है तो उसका उसी वार्ड में इलाज किया जाएगा ।