Life Style: डिजिटल जीवनशैली से पुरुषों में बढ़ रही है यह समस्या, जानिए... बचाव के आसान उपाय Bihar News: बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी, सिंचाई और कोल्ड स्टोरेज के लिए मिलेगी अब इतने घंटे बिजली Bihar News: बिहार के इन शहरों में होगा सैटेलाइट टाउनशिप का निर्माण, नियमों की अधिसूचना जारी.. Bihar News: SIR पर सियासी घमासान! तेजस्वी को नोटिस भेजेंगे विजय सिन्हा, कहा- पहले खेल के मैदान से भागे थे अब राजनीति से भागेंगे Bihar News: सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटे की हालत गंभीर Bihar News: वेतन न मिलने पर कर्मी ने मैनेजर की बाइक चुराई, पुलिस ने किया गिरफ्तार Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बिहार विधानसभा चुनाव का कर सकते हैं बहिष्कार; इसी महीने ले सकते हैं फैसला Tejashwi Yadav: “मेयर और उनके देवर के दो-दो ईपिक नंबर, गुजरात के BJP नेता भी बिहार के वोटर बने”, चुनाव आयोग पर तेजस्वी का हमला INDvsPAK: "हमारे जवान घर वापस नहीं आते और हम क्रिकेट खेलने जाते हैं", एशिया कप पर बड़ी बात बोल गए हरभजन सिंह; मीडिया को भी लपेटा Bihar News: CBI की विशेष अदालत में सृजन घोटाले का ट्रायल शुरू, पूर्व DM वीरेन्द्र यादव पर आरोप तय
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 02 Apr 2023 02:31:19 PM IST
- फ़ोटो
DESK: पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बीजेपी नेता बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले थे। मृतक की पहचान राजू झा के रूप में हुई है। जिनकी अपराधियों ने पश्चिम बंगाल में हत्या कर दी है।
हथियारबंद अपराधियों ने दुर्गापुर से हावड़ा जाने के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची बंगाल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बीजेपी नेता राजू झा के भाई विजय झा मधुबनी के सोनमती पंचायत के मुखिया बताये जा रहे हैं। विजय झा के भाई की पश्चिम बंगाल में हत्या किये जाने की खबर मधुबनी में जब पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही मृतक के गांव में मातम का माहौल हो गया है। मृतक के भाई विजय झा पश्चिम बंगाल के लिए निकल चुके हैं। राजू झा की हत्या क्यों की गयी इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। फिलहाल बंगाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी है।