Hindi News / news / भागलपुर में तेल कंटेनर और बाइक में जोरदार टक्कर, युवक ने मौके पर...

भागलपुर में तेल कंटेनर और बाइक में जोरदार टक्कर, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Jun 24, 2021, 7:43:52 PM

भागलपुर में तेल कंटेनर और बाइक में जोरदार टक्कर, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

- फ़ोटो

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में तेल कंटेनर और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. जबकि इस घटना में एक अन्य शख्स बुरी तरह जख्मी हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 


घटना नाथनगर प्रखंड के कजरैली थाना की है. यहां कजरैली बाजार के आगे तालाब के पास तेल कंटेनर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक पर दो युवक सवार थे, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा शख्स जो खुद गाड़ी चला रहा था. उसकी जान बच गई. मृतक की पहचान बिट्टू कुमार पंडित पिता स्व० मुरारी पंडित के रूप में की गई है, जो बिहपुर नवगछिया का रहना वाला था. 


जानकारी के मुताबिक मृतक कजरैली गांव में मौसी के यहाँ शादी समारोह में आया था. परिजनों का कहना है कि कजरैली बाजार किसी आदमी को छोड़ने गया था. कजरैली बाजार से मौसी घर आने के क्रम में भागलपुर अमरपुर मुख्य मार्ग पर भागलपुर से आ रहे तेल कंटेनर और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई. 


घटना की सूचना मिलते ही कजरैली थाना प्रभारी डीएसपी डॉ गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की छानबीन की. घायल युवक को उन्होंने इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जिसका इलाज चल रहा है.