Hindi News / news / भागलपुर में रोड एक्सीडेंट, बस से गिरकर खलासी की मौत

भागलपुर में रोड एक्सीडेंट, बस से गिरकर खलासी की मौत

1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated May 08, 2021, 9:11:18 PM

भागलपुर में रोड एक्सीडेंट, बस से गिरकर खलासी की मौत

- फ़ोटो

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में बस से गिरकर एक खलासी की मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


घटना भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग की है, जहां बस से गिरने के बाद खलासी की मौत हो  गई. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि जगदीशपुर बजार स्थिति बजरंगबली मंदिर के समीप  बस स्टैंड पर खड़ी बस से गिरकर खलासी की मौत हो गई. बता दें कि भागलपुर से टाटा जाने वाली बस शंकर पार्वती एक्सप्रेस पर चुड़ा लोड किया जा रहा था. इसी दौरान खलासी का पांव फिसल गया और वह नीचे गिर गया. जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. 


वहां मौजूद लोगों द्वारा आनन-फानन में उसे सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर ले गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज के लिए रेफर कर दिया. परंतु मायागंज भागलपुर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. मृतक का पहचान  टाटा निवासी मंसूर आलम का पुत्र मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है.