Hindi News / news / बिहार: हाय रे सुशासन- चौकीदार का बेटा चला रहा है थाना

बिहार: हाय रे सुशासन- चौकीदार का बेटा चला रहा है थाना

1st Bihar Published by: Updated Nov 24, 2021, 9:56:53 AM

बिहार: हाय रे सुशासन- चौकीदार का बेटा चला रहा है थाना

- फ़ोटो

BHAGALPUR: जिस तस्वीर को हम आपको दिखाने जा रहे हैं वह देखकर आपको लगेगा कि ऐसा भी कोई थाना है जिसे चौकीदार का पुत्र चला रहा है. आपको बता दें कि ऐसा ही एक मामला बिहार के भागलपुर में देखने को मिल रहा है. 



यह मामला बिहार के भागलपुर  जीरो माइल के औद्योगिक थाना जो दिन के उजाले में भी पुलिसकर्मियों से खाली पड़ा है. यहां देखभाल करने के लिए थानेदार नहीं बल्कि चौकीदार के पुत्र को लगा दिया गया है.  यहां न कोई दरोगा न ही सिपाही नजर आते है. जब चौकीदार के बेटे से पूछा गया की थानेदार और सिपाही कहा है तो उसने बताया सभी इलेक्शन ड्यूटी पर है.



बिहार सरकार और पुलिस मुख्यालय द्वारा लगातार थाने और फरियादियों की बात सुनने को लेकर पुलिस वालों को दिशा -निर्देश दिए जाते हैं. लेकिन ये देखने के बाद बिहार सरकार की बड़ी लापरवाही दिख रही है. अगर किसी तरह की घटना होती है तो इसका जिम्मेदार आखिर होगा कौन?