Hindi News / news / बेगूसराय में मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भूना

बेगूसराय में मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भूना

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Mar 31, 2021, 9:12:37 PM

बेगूसराय में मर्डर, बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भूना

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इस वक्त बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर शाम अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बेगूसराय पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र की है, जहां नागदाह गांव में बेखौफ अपराधियों एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान नागदाह निवासी पुकारी  महतो के पुत्र बंटी कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि वह घर में भूंजा खा रहा था. उसी दरमियान भूंजा खाते खाते घर के चौखट पर आया तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे घायल हो कर जमीन पर गिर पड़ा.


गोली की आवाज सुनकर लोगों ने दौरा तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार चार अपराधी ने सारे शाम घर पर चढ़कर गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने के बाद बंटी वहीं पर बेहोश होकर खून से लथपथ होकर गिर पड़ा.परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.



घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने खदेड़ने का भी प्रयास किया लेकिन अपराधी फायर करते हुए वहां से फरार हो गए. घटना की सूचना सिंघौल थाने के पुलिस को दी गई. मौके पर सिंघौल थाने की पुलिस पहुंच घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया गया. फिलहाल घटना से बौखलाई पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी में जुट गई है.