ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

बिहार : दो बच्चों को गोद में लेकर तालाब में कूदी महिला, सास से झगड़े के बाद किया सुसाइड

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां परिवारिक कलह के कारण मां ने अपने दो बच्चों के साथ घर के बगल के तालाब में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना म

बिहार : दो बच्चों को गोद में लेकर तालाब में कूदी महिला, सास से झगड़े के बाद किया सुसाइड
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां परिवारिक कलह के कारण मां ने अपने दो बच्चों के साथ घर के बगल के तालाब  में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना में किसी तरह एक बेटा बांस का बल्ला पकड़ कर पानी से बाहर निकल गया. लेकिन मां और एक बच्ची की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. 


घटना परिहारा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव की है. मृतका की पहचान बहुआरा के रहने वाले रणधीर राम की 28 वर्षीय पत्नी सबिता देवी और 2 साल की पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में की गई है. 


बताया जाता है कि महिला का अपनी सास के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी से नाराज होकर महिला ने अपने दो बच्चों के साथ घर के बगल के तालाब में छलांग लगा दी. जिसमें महिला और उसकी बेटी की डूबने से मौत हो गई. जबकि बेटा आदित्य कुमार बांस का बल्ला पकड़ कर किसी तरह पानी से निकल गया. 


बेटे आदित्य कुमार के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. कुछ लोगों ने तलाब में कूदकर किसी तरह महिला और उसकी पुत्री को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. 


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिहारा थाना पुलिस को दी. मौके पर परिहारा थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. वहीं इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का पति कोलकाता में रहकर मजदूरी करता है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता