1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Aug 13, 2021, 9:33:19 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मार दी है. गुरुवार की रात में घर पर चढ़कर बेखौफ बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात बेगूसराय जिले के लाखों थाना क्षेत्र की है. यहां लाखों गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घायल वयवसाय की पहचान लाखों के वार्ड नंबर 6 के रहने वाले शिव शंकर चौधरी का लगभग 50 वर्षीय पुत्र प्रयाग चौधरी के रूप में की गई है.
इस घटना को लेकर बताया जाता है कि प्रयाग चौधरी गांव में ही एक पंचायत कर अपने घर वापस लौट रहा था. तभी घात लगाए एक मोटरसाइकिल पर दो अपराधियों ने हथियार से लैस होकर प्रयाग चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. जिससे चार गोली प्रयाग चौधरी के शरीर में जा लगा और प्रयाग चौधरी घर के पास ही लड़खड़ा कर खून से लथपथ होकर गिर गया. जब घर वालों ने गोली की आवाज सुनकर तो दौड़े तो अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए.
खून से लथपथ प्रयाग चौधरी को परिजनों ने अपने घर के पास से उठा कर इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. वहीं इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने लाखों थाने की पुलिस को दी. मौके पर लाखो थाने के पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और परिवारों में दहशत का माहौल व्याप्त है. मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश में अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.