1st Bihar Published by: Updated Dec 04, 2021, 2:48:05 PM
- फ़ोटो
BANKA : इस वक्त की बड़ी खबर बांका से आ रही है जहाँ बांका - सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक में अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि बैंक से 18 लाख 41 हजार रूपए लूट ली गई है. घटना शंभू बाजार स्थित सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक की है जहाँ बैंक में लूट हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार 6 अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.