ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

पंचायत चुनाव : हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों का हंगामा, मुखिया के बेटे पर जानलेवा हमला, थाने पर भी धावा बोला

BAGHA : बिहार में पंचायत चुनाव के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. दरअसल, मुखिया चुनाव के नतीजे सामने आने के

पंचायत चुनाव : हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों का हंगामा, मुखिया के बेटे पर जानलेवा हमला, थाने पर भी धावा बोला
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : बिहार में पंचायत चुनाव के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. दरअसल, मुखिया चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद हारे हुए प्रत्याशी और जीते हुए प्रत्याशी के समर्थक आपस में भीड़ गए. देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात खून खराबे तक पहुंच गया. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने का भी घेराव किया. 


मामला पश्चिम चंपारण जिले के बगहा का है. बताया जा रहा है कि चौतरवा में नवनिर्वाचित मुखिया और पराजित मुखिया प्रत्याशी के बीच झड़प हो गई. झड़प में लगुन्हा चौतरवा पंचायत के मुखिया शैल देवी के बेटे आनंद शाही समेत दो लोग घायल हो गए. 


स्थानीय लोगों को जब इसका पता चला तो उनका आक्रोश फूट पड़ा. लोगों ने चौतरवा थाना पहुंचकर खूब बवाल काटा. पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद भी लोग कई घंटे तक थाने का घेराव करते रहे. 


इस घटना के बाद से फिलहाल तनाव भरी स्थिति बनी हुई है. कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. लोगों को शांत कराया जा रहा है. लोगों का कहना है कि चुनाव का रिजल्ट आने के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता