ब्रेकिंग
महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमहिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभ

बिहार के बाद यूपी से मिली PK को नसीहत, जानिए योगी के सलाहकार ने क्या कहा

PATNA:जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर नीतीश की झाड़ के बाद अब सीधे-सीधे बीजेपी के निशाने पर भी आ गए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार स

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA:जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर नीतीश की झाड़ के बाद अब सीधे-सीधे बीजेपी के निशाने पर भी आ गए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार सिंह ने प्रशांत किशोर को कड़ी नसीहत दी है।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार सिंह ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से मृत्युंजय कुमार सिंह ने ट्वीट किया है कि प्रशांत किशोर आप जनहित में राजनीति करने नहीं आए थे, राजनीति में व्यवसाय करने आए थे। अंदाजा नहीं था कि आप व्यवसाय के स्वार्थ में इतना गिर जाएंगे कि देशहित का भी सौदा करने लगेंगे। सीएए-एनआरसी पर अनपढ़ों की तरह आपकी राय तो यही बताती है।


बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने खासमखास रणनीतिक सलाहकार रहे प्रशांत किशोर को मंगलवार को खूब खरी-खरी सुनायी थी।नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था कि प्रशांत किशोर को अमित शाह के कहने पर पार्टी ज्वॉइन कराई थी। इसके साथ ही नीतीश ने पीके पर तल्ख टिप्णणी भी की थी।  वहीं नीतीश पर पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को 'झूठा' करार दिया था। जिससे माना जा रहा है जेडीयू के अंदर अब पीके की पारी खत्म हो गयी है। पीके लगातार पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर सीएए-एनआरसी को लेकर बीजेपी पर हमला बोल रहे थे। 


टैग्स