ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार: पति और ससुर की गंदी आदत से परेशान महिला, दोनों की नीच हरकत को लेकर पुलिस में की शिकायत

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकार शहर के लोग दंग रह जायेंगे. दरअसल एक ऊंचे घराने की बहू ने अपने ससुर और पति की नीच हरकत को लेकर पुलिस

बिहार: पति और ससुर की गंदी आदत से परेशान महिला, दोनों की नीच हरकत को लेकर पुलिस में की शिकायत
First Bihar
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकार शहर के लोग दंग रह जायेंगे. दरअसल एक ऊंचे घराने की बहू ने अपने ससुर और पति की नीच हरकत को लेकर पुलिस में शिकायत की है. पति और ससुर की गंदी आदत से परेशान इस महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है. जिले के एसपी ने जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई का भरोसा दिया है. 

बिहार: पति और ससुर की गंदी आदत से परेशान महिला, दोनों की नीच हरकत को लेकर पुलिस में की शिकायत


दरअसल पूरा मामला औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र का है. शहर के बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान के घराने की महिला ने अपने पति और ससुर पर नित्यदिन मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. शहर के भखरुआ मोड़ स्थित प्रकाश वस्त्रालय घराने की बहू शालवी भारती ने अपने पति और ससुर पर अक्सर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला शालवी भारती ने पति और ससुर की इन हरकतों से तंग आकर पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है. 


बिहार: पति और ससुर की गंदी आदत से परेशान महिला, दोनों की नीच हरकत को लेकर पुलिस में की शिकायत


पीड़िता शालवी भारती ने प्राथमिकी में पति धीरज प्रकाश और ससुर आनंद प्रकाश पर मारपीट और गाली- गलौज करने का आरोप लगाते हुये कहा है कि मेरी शादी 2018 में हुई थी. शादी के बाद से आरोपितों द्वारा 15 -16 बार मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. समझाने पर भी वे नहीं मानते हैं. मायके के लोग भी आये फिर भी आरोपितों द्वारा मेरे साथ मारपीट किया गया. मैं मायके भी गयी तो वहां भी पति ने जाकर मेरे माता-पिता के साथ झगड़ा किया. माता पिता से झगड़ा करते देख वापस ससुराल आयी तो कुछ दिनों तक लगा कि सब ठीक हो गया मगर कुछ दिनों के बाद फिर से मारपीट करने का दौर शुरू हो गया. 

बिहार: पति और ससुर की गंदी आदत से परेशान महिला, दोनों की नीच हरकत को लेकर पुलिस में की शिकायत


पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे कहीं भी जाने नहीं दिया जाता है और उसके साथ मारपीट किया जाता है. मामला प्रकाश में आने के बाद औरंगाबाद के एसपी सुधीर कुमार पोरीका ने बताया कि दाउदनगर थाना में एक महिला द्वारा प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में उसके पति और ससुर को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. फिलहाल दोनों लोग फरार हैं. मामले की छानबीन की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता