ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

औरंगाबाद में एक शख्स को मारी गोली, फायरिंग करते हुए बदमाश फरार

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद में अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. जख्मी ह

औरंगाबाद में एक शख्स को मारी गोली, फायरिंग करते हुए बदमाश फरार
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद में अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र की है, जहां करमडीह गांव में दो पक्षों के बीच पूर्व से चली आ रही विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया और इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगी पर गोली चला दी. जिससे एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान मनोज सिंह के पुत्र प्रियेश सिंह के रूप में की गई है.


गोलीबारी की घटना के बाद स्थानीय लोगो की मदद से घायल प्रियेश को इलाज के लिए नबीनगर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है. 


इस संबंध में घायल के पिता मनोज सिंह ने बताया कि उनका पुत्र आज दोपहर गांव के पूरब उत्तर देवी मंदिर के आगे गया था और जैसे ही शौच के लिए बैठा था उसी वक्त अमरेश सिंह एवं उनके दो पुत्र शुभम सिंह और सौरभ सिंह अचानक हथियार के साथ आ धमके और फायरिंग शुरू कर दिए.


इस दौरान मेरा पुत्र अचानक हमले से जान बचाकर भागने की कोशिश करने लगा तभी सौरभ कुमार सिंह ने अपने रायफल से  मेरे बेटे पर प्रहार किया जिसके कारण गोली उसके बाए पैर के घुटने में लगी. गोली की आवाज सुनकर जब वे दौड़े दौड़े पहुंचे तो सभी फायरिंग करते हुए भाग निकले. 

टैग्स