ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार: अस्पताल में कुख्यात बदमाश की पीट-पीटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने हॉस्पीटल में लगाई आग; स्वाथ्यकर्मियों पर मर्डर करने का आरोप

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां निजी अस्पताल में एक कुख्यात बदमाश की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। निजी अस्पताल के डॉक्टर और कर्मियों के ऊपर ही हत्या का आरोप लगा है। मरीज को

बिहार: अस्पताल में कुख्यात बदमाश की पीट-पीटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने हॉस्पीटल में लगाई आग; स्वाथ्यकर्मियों पर मर्डर करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां निजी अस्पताल में एक कुख्यात बदमाश की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। निजी अस्पताल के डॉक्टर और कर्मियों के ऊपर ही हत्या का आरोप लगा है। मरीज को पानी चढ़ाने को लेकर डॉक्टर और कुख्यात बदमाश के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद निजी अस्पताल के कर्मियों ने पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। घटना चकिया थाना क्षेत्र के रुपनगर की है।


मृतक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया वार्ड 2 निवासी केदार सिंह के बेटे चंदन कुमार के रूप में हुई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रिया नर्सिंग होम में कुख्यात चंदन कुमार सिंह पानी चढ़ाने के लिए पहुंचा था लेकिन नर्सिंग होम के स्टाफ द्वारा उसे मन कर दिया गया था। इसी बात को लेकर के दोनों के बीच बहस हुई। नर्सिंग होम के लोगों ने मिलकर चंदन कुमार सिंह को पीट-पीटकर हत्या कर दी। चंदन सिंह के गांव के ही लोगों ने रिया नर्सिंग होम में आग लगा दिया। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात में जुड़ गई है। नर्सिंग होम में लगे आग पर स्थानीय और पुलिस लोगों ने काबू पा लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता