ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

आरा में मर्डर से सनसनी, बदमाशों ने पुजारी को मारी ताबड़तोड़ गोली

ARA : बिहार के भोजपुर जिले में बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर एक पुजारी की हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.

आरा में मर्डर से सनसनी, बदमाशों ने पुजारी को मारी ताबड़तोड़ गोली
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर जिले में बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर एक पुजारी की हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. भोजपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र की है. यहां हसन बाजार ओपी अंतर्गत जमुनीपुर में बदमाशों ने एक पुजारी की हत्या कर दी है. मृतक पुजारी की पहचान रामचंद्र सिंह (65) के रूप में की गई है, जो मूल रूप से रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना अंतगर्त मुंजी गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. जानकारी मिली है कि रामचंद्र सिंह लगभग 25 सालों से भोजपुर जिले के जमुनीपुर गांव स्थित अपने ससुराल में रहते थे.


इस घटना के बाबत मृतक पुजारी के बेटे बृज किशोर सिंह ने बताया कि रामचंद्र सिंह घर के बाहर दालान में बने मड़ाई में अपनी पत्नी के साथ सोये थे. इस दौरान बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी और मौके से भाग निकले. आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. उन्होंने दम तोड़ दिया था.


वारदात की सूचना मिलते के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बृज किशोर सिंह ने बताया कि उनके पिता की हत्या किसने और क्यों की, यह उन्हें नहीं मालूम है. उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी. पुलिस को जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करना चाहिए.