ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

आरा में युवक का मर्डर, लूटपाट के दौरान बदमाशों ने की हत्या

ARA : बिहार के आरा में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी है. चाकू से गोदकर युवक को मौत के घाट उतारा गया है. हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस म

आरा में युवक का मर्डर, लूटपाट के दौरान बदमाशों ने की हत्या
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार के आरा में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी है. चाकू से गोदकर युवक को मौत के घाट उतारा गया है. हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र की है. यहां बेरथ और डिलिया लख गांव के बीच बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान भीखमपुर गांव के रहने वाले पवन कुमार (32) के रूप में की गई है. मृतक के चाचा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पवन अपने गांव के ही एक दोस्त रामबाबू उर्फ शर्मा के साथ बाइक से पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव उसकी पत्नी को लाने के लिए जा रहा था. इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने रास्ते में दोनों को घेर लिया और उससे बाइक छीनने लगे. जब इन्होंने लूटपाट का विरोध किया तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया. जिसके कारण पवन की मौत हो गई. 


धर्मेंद्र सिंह ने आगे बताया कि जब यह घटना हुई. जब बदमाशों ने पवन के ऊपर चाकू से हमला किया तो बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त रामबाबू उर्फ शर्मा डरकर भाग गया. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का शव बरामद किया. चौरी थाना इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

टैग्स