ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार : दारोगा को थाना में ठोकने की धमकी, पिस्टल लहराने वाला बदमाश बोला.. जेल से निकलते ही टपका दूंगा

ARA : बिहार के आरा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल एक सिरफिरे बदमाश दारोगा को थाना में जान से मारने की धमकी दी है. उसने थाने के भीतर सारे पुलिसकर्मियों के सामने

बिहार : दारोगा को थाना में ठोकने की धमकी, पिस्टल लहराने वाला बदमाश बोला.. जेल से निकलते ही टपका दूंगा
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार के आरा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल एक सिरफिरे बदमाश दारोगा को थाना में जान से मारने की धमकी दी है. उसने थाने के भीतर सारे पुलिसकर्मियों के सामने दारोगा को ऊँगली दिखाकर बोला कि जेल से निकलते ही तुम्हें गोली मार दूंगा. बदमाश ने इस दौरान काफी हंगामा भी किया और पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज भी की.


मामला आरा शहर के नगर थाना का है. यहां एक बदमाश ने थाने में दारोगा मनोज कुमार को जान से मारने की धमकी दी है. बताया जा रहा है कि शहर के मोती टोला स्थित अम्बेडकर नगर से नगर थाना की टीम एक शख्स को गिरफ्तार कर के ले आई थी. इसके पास पिस्टल और गोली भी थी. जब पुलिस उसे थाने लेकर आई तो वह थाने में बवाल करने लगा. इस दौरान दारोगा मनोज कुमार ने जब उसे बेकार का हंगामा करने से मना किता तो उसने उल्टे पुलिस अधिकारी को ही जान से मारने की धमकी दे डाली. बेखौफ बदमाश ने दारोगा को ऊंगली दिखाते हुए कहा कि जेल से बाहर आते ही तुमको गोली मार दूंगा.


इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि इस बदमाश ने नगर थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया और काफी हंगामा करने लगा. उसने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज भी की. इस बदमाश की पहचान मोतीटोला के रहने वाले देवेंद्र यादव उर्फ बुड़बकवा के रूप में की गई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस सिरफिरे बदमाश के पास से एक पिस्टल और 2 कारतूस बरामद किया गया है.