ब्रेकिंग
बिहार का मौसम: आज भी उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, इस दिन से रफ्तार पकड़ सकता है मानसूनTMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालबिहार का मौसम: आज भी उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, इस दिन से रफ्तार पकड़ सकता है मानसूनTMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

बिहार के 9 IAS अफसर को मिला प्रमोशन, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना, देखें पूरी लिस्ट

पटनाः इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है. बिहार के 9 सीनियर आईएएस अफसर को प्रमोशन मिला है. विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताब

 बिहार के 9 IAS अफसर को मिला प्रमोशन, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना, देखें पूरी लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

पटनाः इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है. बिहार के 9 सीनियर आईएएस अफसर को प्रमोशन मिला है. विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक तनय सुल्तानिया, तरनजीत सिंह, विशाल राज सहित अन्य आधाकारियों के नाम  शामिल हैं.


आपकों बता दें सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार तनय सुल्तानिया को दरभंगा के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है. वहीं नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के नगर आयुक्त के तौर पर तरनजीत सिंह को पदास्थापित किया गया है. विशाल राज को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद मधुबनी बनाए गए हैं.

 बिहार के 9 IAS अफसर को मिला प्रमोशन, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना, देखें पूरी लिस्ट


जिला परिषद जमुई के उप विकास आयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी की आरिफ हसन को जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी विवेक मैत्रेय को दी गई  है. कैमूर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद कुमार गौरव को बनाया गया है.


योगेश कुमार सागर को बक्सर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद बनाए गए हैं. जहाँ अनिल कुमार को जिला परिषद पश्चिम चंपारण बेतिया का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है. और अभिलाषा शर्मा को खगड़िया जिला परिषद के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है.

टैग्स