ब्रेकिंग
Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?

बीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पी रही लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में धुत होकर किया हंगामा

नोएडा के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शराब के नशे में एक युवती ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल लेकर सड़क पर लेटी युवती के कारण जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।

उत्तर प्रदेश न्यूज
हाथ में सिगरेट, बगल में शराब
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NOIDA VIDEO VIRAL: बीच सड़क पर लेटकर सिगरेट पीते लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लड़की बीच सड़क पर लेटी हुई है, और सिगरेट पी रही है, बगल में शराब की बोतल भी रखी हुई है। नशे मे धुत होकर लड़की ने सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया और बवाल काटा। 


जब सड़क पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी तब सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। हंगामा करते लड़की का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर दिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते नशे में धुत लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। 


शराब के नशे में धुत एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती बीच सड़क पर लेटी हुई नजर आ रही है। उसके हाथ में सिगरेट है, जबकि पास में शराब और पानी की बोतल रखी हुई दिखाई दे रही है। युवती के इस हंगामे के कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


पुलिस के अनुसार, यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिसरख थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो पुराना है और यह घटना एक जून की है। आम्रपाली रिवर व्यू सोसाइटी में रहने वाली एक युवती ने शराब के नशे में सड़क पर जमकर हंगामा किया था।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती लंबे समय तक सड़क पर लेटी रही और लगातार हंगामा करती रही। आसपास मौजूद लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ थाने ले गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।


वायरल वीडियो में युवती लगातार धूम्रपान करती भी दिखाई दे रही है। काफी देर तक चले इस हंगामे के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग युवती के व्यवहार पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।




टैग्स