ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

करोड़ों किसानों के खातों में पहुंचे 2000 रुपये, लेकिन लाखों अब भी वंचित; क्या आप भी हैं इनमें शामिल? जानिए वजह और समाधान

PM Kisan 23rd Installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी होने के बाद भी लाखों किसानों के खाते में 2000 रुपये नहीं पहुंचे हैं। अगर आपकी किस्त भी अटक गई है, तो इसके पीछे की वजह और समाधान जानना जरूरी है। पूरी जानकारी खबर...

करोड़ों किसानों के खातों में पहुंचे 2000 रुपये, लेकिन लाखों अब भी वंचित; क्या आप भी हैं इनमें शामिल? जानिए वजह और समाधान
Ramakant kumar
3 मिनट

PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी कर देशभर के करोड़ों किसानों को राहत दी. इस किस्त के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई. सरकार के इस कदम से जहां बड़ी संख्या में किसानों को फायदा हुआ, वहीं लाखों किसान ऐसे भी रह गए जिनके खाते में यह राशि नहीं पहुंची.


सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पीएम किसान पोर्टल पर करीब 12 करोड़ किसान पंजीकृत हैं, लेकिन 20 जून को केवल लगभग 9.44 करोड़ किसानों के खातों में ही पैसे ट्रांसफर किए गए. यानी दो करोड़ से अधिक किसान इस बार की किस्त से वंचित रह गए. ऐसे किसानों में अब चिंता बढ़ गई है कि कहीं उनकी अगली किस्त भी न रुक जाए.


इन किसानों के खाते में क्यों नहीं आए पैसे

कृषि विभाग और पीएम किसान पोर्टल के अनुसार, कई कारणों से लाभार्थियों की किस्त रोकी गई है. जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी (eKYC) पूरी नहीं की है, या जिनका आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है, उनके भुगतान को रोक दिया गया है.


इसके अलावा कई मामलों में जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा नहीं हुआ है. कुछ मामलों में पात्रता को लेकर भी विवाद सामने आए हैं, जैसे एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्यों का योजना का लाभ लेना. ऐसे सभी मामलों की फिलहाल जांच चल रही है.


अपने स्टेटस को ऐसे करें चेक

किसान अपने भुगतान की स्थिति जानने के लिए पीएम किसान पोर्टल पर जाकर Know Your Status विकल्प का उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी की जरूरत होगी.


अगर स्टेटस में Withheld, Under Verification या “Eligibility Under Review लिखा दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि आपके दस्तावेजों या पात्रता की जांच चल रही है. ऐसे में जल्द से जल्द आवश्यक दस्तावेज अपडेट करना जरूरी है, वरना अगली किस्त भी अटक सकती है.


किसानों के लिए जरूरी अपडेट और समाधान

जो किसान अपनी किस्त पाना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले ई-केवाईसी पूरी करनी होगी. इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर OTP आधारित e-KYC की सुविधा उपलब्ध है. जिन लोगों को परेशानी हो रही है, वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करा सकते हैं.


इसके अलावा बैंक खाते को आधार से लिंक करना और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन भी अनिवार्य है. इन प्रक्रियाओं के बिना लाभ की राशि जारी नहीं की जाएगी.


मदद के लिए कहां संपर्क करें

अगर इसके बाद भी किसी किसान को समस्या आ रही है, तो वह पीएम किसान पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकता है. इसके लिए “Search your Point of Contact (POC)” विकल्प में जाकर राज्य और जिले के नोडल अधिकारियों की जानकारी ली जा सकती है.