ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार के 43 अपराधियों और नक्सलियों पर इनाम का एलान, सूचना देने वालों को इतना पैसा देगी सरकार

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नीतीश सरकार के आदेश पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य के 43 दुर्दांत अपराधियों और नक्सलियों के ऊपर इना

बिहार के 43 अपराधियों और नक्सलियों पर इनाम का एलान, सूचना देने वालों को इतना पैसा देगी सरकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नीतीश सरकार के आदेश पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य के 43 दुर्दांत अपराधियों और नक्सलियों के ऊपर इनाम का एलान किया है। इस इनाम की वैधता अगले दो वर्षों तक रहेगी। अपराधियों के ऊपर इनाम की घोषणा के बाद संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही सभी 43 दुर्दांत अपराधी और नक्सली सलाखों के पीछे होंगे।


पुलिस मुख्यालय ने जिन 43 अपराधियों और नक्सलियों पर इनाम घोषित किया है, उनमें सबसे पहले स्थआन पर लखीसराय का रहने वाला हार्डकोर नक्सली रावण कोड़ा है। कुल 21 आपराधिक वारदातों में पुलिस को इसकी तलाश है। रावण के ऊपर पुलिस ने तीन लाख रुपए के इनाम का ऐलान किया है। वहीं मुंगेर के रहने वाले सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्लिम के ऊपर भी सरकार ने तीन लाख का इनाम घोषित किया है। मुस्लिम 44 कांडों में फरार चल रहा है।


वहीं मुंगेर के रहने वाले नारायण कोड पर तीन लाख, पटना के पंडारक के रहने वाले भोला सिंह पर तीन लाख, पटना के पंडारक के ही रहने वाले मुकेश सिंह तीन लाख, पटना के नौबतपुर निवासी मनोज सिंह पर तीन लाख, समस्तीपुर के रवि रंजन पर तीन लाख, समस्तीपुर के ही रहने वाले रविंद्र साहनी पर तीन लाख, मुजफ्फरपुर के रहने वाले राकेश कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर पर भी तीन लाख रुपए के इनाम की घोषणा की गई है।


गया निवासी शाहनवाज खान तथा जैकी अहमद, जहानाबाद के पप्पू शर्मा उर्फ अमिताभ रंजन, सीतामढ़ी का मो. इसराइल, सीवान के चंदन सिंह, समस्तीपुर के मनीष कुमार उर्फ मनीष महतो, मो. चांद, बैजू कुमार उर्फ बैजू महतो, सुभाष झा, जुमई के रहने वाले अजय यादव उर्फ बीरबल यादव पर दो लाख रुपए के इनाम की घोषणा की गई है जबकि पटना के सिपल उर्फ विराज, मोहम्मद, श्रीराम उर्फ श्रीनिवास राय, गया का छोटू यादव उर्फ धर्मेंद्र यादव, जैकी महतो उर्फ नाथन महतो, सीतामढ़ी का इंदल महतो, विजय तिवारी, वैशाली का धर्मनाथ सिंह, सनी मिश्रा उर्फ भगाना, भागलपुर के विकास पासवान पर पुलिस मुख्यालय ने एक लाख के इनाम का ऐलान किया है।