ब्रेकिंग
पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....

बिहार के 4 मजदूर की सूरत में दर्दनाक मौत, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से गई जान

PATNA : गुजरात के सूरत शहर के के पलसाना इलाके में सेप्टिक टैंक में घुसने के बाद दम घुटने से बिहार के चार मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा पलसाणा-कटोदरा रोड स्थित एक फैक्टरी में

बिहार के 4 मजदूर की सूरत में दर्दनाक मौत, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : गुजरात के सूरत शहर के के पलसाना इलाके में सेप्टिक टैंक में घुसने के बाद दम घुटने से बिहार के चार मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा पलसाणा-कटोदरा रोड स्थित एक फैक्टरी में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो मजदूर बेहोश हो गए और उन्हें बचाने की कोशिश में दो अन्य भी बेहोश हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, चारों को टैंक से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक बिहार के रहने वाले थे और उनकी पहचान की जा रही है। सफाई के लिए सेप्टिक टैंक में चारों मजदूर उतरे थे। इसी दौरान दौरान दम घुटने से चारों की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही चारों की मौत हो गई। 


वहीं, दूसरी तरफ उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चारधाम परियोजना की सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को बाहर निकालने का अभियान लंबा खिंचने की आशंका है। मजदूरों को निकालने में मलबा बाधा बन रहा है। बचाव अभियान में अभी 50 घंटे का समय और लग सकता है। 12 घंटे मशक्कत के बाद जल निगम के इंजीनियरों ने ऑगर मशीन को फिट किया, लेकिन बार-बार मलबा आने से देर शाम तक ड्रिलिंग शुरू नहीं हो सकी। आपको बता दें इस सुरंग में बिहार और झारखंड के कई मजदूर फंसे हुए हैं।