Hindi News / news / बिल्डिंग के बेसमेंट में मिट्टी धंसने से 4 बिहारी मजदूरों की मौत, घर...

बिल्डिंग के बेसमेंट में मिट्टी धंसने से 4 बिहारी मजदूरों की मौत, घर में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: Updated Mar 24, 2021, 8:20:54 AM

बिल्डिंग के बेसमेंट में मिट्टी धंसने से 4 बिहारी मजदूरों की मौत, घर में मचा कोहराम

- फ़ोटो

PURNIYA  :बिहार के चार मजदूरों की दर्दानाक हादसे में सूरत में मौत हो गई. सभी मृतक बिहार के पूर्णिया के रहने वाले थे. सूरत से चार  लोगों के मौत की खबर आते ही पूरे बिहार में कोहराम मच गया है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सूरत में मोटा वराछा स्थित अब्रामा रोड पर सिलवासा पैराडाइज के दौरान कंस्ट्रक्शन साइट पर चल रहे सेट्रिंग के दौरान मंगलवार की दोपहर मिट्टी धंसने से छह लोग दब गए. जिसमें चार मजदूरों की मौके पर ही मौत गई.वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. 

सभी मृतक बिहार के पूर्णिया के रहने वाले हैं. हादसे की जानकारी जैसे ही घरवालों को मिली घर में कोहराम मच गया.