ब्रेकिंग
Bihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंड

बिहार में 4 जिलों के एसपी समेत 8 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, सम्राट चौधरी के खास को मिली खगड़िया की कमान

PATNA : लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले बिहार में ताबड़तोड़ तबादलों का दौर जारी है. राज्य सरकार ने आज कुल 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिसमें चार जिलों के एसपी शामि

बिहार में 4 जिलों के एसपी समेत 8 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, सम्राट चौधरी के खास को मिली खगड़िया की कमान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले बिहार में ताबड़तोड़ तबादलों का दौर जारी है. राज्य सरकार ने आज कुल 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिसमें चार जिलों के एसपी शामिल हैं. सरकार ने खगड़िया, वैशाली, किशनगंज और अरवल में नये एसपी की तैनाती की है. खास बात ये भी है कि अपने कारनामों से नीतीश के कोपभाजन बने चंदन कुशवाहा को मलाईदार पोस्टिंग मिल गयी है. उन्हें खगड़िया का एसपी बनाया गया है. चर्चा ये है कि सम्राट चौधरी की सिफारिश पर चंदन कुशवाहा को कोल्ड स्टोरेज से निकाल कर फील्ड में भेजा गया है. 

बिहार सरकार के गृह विभाग की ओऱ से जारी अधिसूचना के मुताबिक चंदन कुशवाहा को खगड़िया का एसपी बनाया गया है. वे पटना में होमगार्ड के कमाडेंट पद पर तैनात थे. सरकारी महकमे में हो रही चर्चा के मुताबिक चंदन कुशवाहा के कई कारनामे नीतीश कुमार के संज्ञान में आयी थी. लिहाजा उन्हें संटिंग पोस्ट पर रखा जा रहा था. लेकिन हालिया दिनों में सम्राट चौधरी से उनकी ट्यूनिंग हुई थी. ऐसे में उसका इनाम मिला. पांच साल से होमगार्ड के समादेष्टा पद पर तैनात चंदन कुशवाहा को खगड़िया का एसपी बना दिया गया है, जो सम्राट चौधरी का क्षेत्र है.

इसके साथ ही वैशाली के एसपी कार्तिकेय के शर्मा को भी बदला गया है. उन्हें बीएमपी में एआईजी बनाया गया है. वैशाली में हरकिशोर राय को नया एसपी बनाया गया है. खगड़िया के एसपी सागर कुमार को किशनगंज का नया एसपी बनाया गया है. वहीं, किशनगंज में पहले से एसपी पद पर तैनात डॉ इऩामुलहक मेंगनू को पटना में होमगार्ड का कमाडेंट बनाया गया है. 

अरवल के एसपी विद्यासागर को पटना का सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी बनाया गया है. राजेंद्र कुमार भील को अरवल का नया एसपी बनाया गया है. वहीं, सीआईडी में एएसपी पद पर तैनात काम्या मिश्रा को दरभंगा का ग्रामीण एसपी बनाया गया है.

बिहार में 4 जिलों के एसपी समेत 8 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, सम्राट चौधरी के खास को मिली खगड़िया की कमान

बिहार में 4 जिलों के एसपी समेत 8 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, सम्राट चौधरी के खास को मिली खगड़िया की कमान