ब्रेकिंग न्यूज़

Chhath Puja 2025: अब Whatsapp पर मिलेगी छठ घाटों की जानकारी, पटना नगर निगम की नई डिजिटल पहल Chhath Puja 2025: अब Whatsapp पर मिलेगी छठ घाटों की जानकारी, पटना नगर निगम की नई डिजिटल पहल Bihar News: अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त Election 2025 : पटना वीआईपी इलाके में धरना: जदयू विधायक गोपाल मंडल और पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के खिलाफ दर्ज हुआ FIR SSC CGL 2025 Tier 1 Answer Key: आज आएगी SSC CGL Tier-1 की आंसर की, जानें कितने नंबर लाकर होंगे पास Bihar election 2025 : मुकेश सहनी को तेजस्वी यादव से 18 सीटें देने पर बनी सहमति, कांग्रेस और वाम दलों के बीच जारी संघर्ष Bihar Election 2025: सम्राट और पांडे लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: चैलेंज करने वाले जनसुराज के संस्थापक खुद हटे पीछे, चुनाव लड़ने पर किया खुलासा CBSE New Notice: CBSE छात्रों को अलर्ट – 3 दिन में पूरा करें रजिस्ट्रेशन वरना हो सकती है परेशानी Bihar Assembly Election: बिहार चुनाव में मनी पावर रोकने के लिए चुनाव आयोग का सख्त निर्देश, अब तक 33.97 करोड़ की जब्ती Bihar Election: बिहार में यहां BJP को बड़ा झटका, दशकों पुराने नेता ने छोड़ा पार्टी का दामन

बिहार: कर्ज का पैसा नहीं लौटाया तो दे दी सजा-ए-मौत, बदमाशों ने पीट-पीटकर महिला की ले ली जान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 29 Sep 2023 02:57:30 PM IST

बिहार: कर्ज का पैसा नहीं लौटाया तो दे दी सजा-ए-मौत, बदमाशों ने पीट-पीटकर महिला की ले ली जान

- फ़ोटो

KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां कर्ज का पैसा नहीं लौटाने पर बदमाशों ने एक महिला की पीट-पीटकर जान ले ली। महिला पैसे लौटाने के लिए आरोपी से और समय मांग रही थी लेकिन आरोपी ने महिला की एक नहीं सुनी और महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची महिला की बेटी के साथ भी मारपीट की गई। घटना फलका थाना क्षेत्र के गिरियामा गांव की है। 


मृतक महिला की पहचान गिरियामा गांव निवासी अशोक शर्मा की 31 वर्षीय पत्नी अंजनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंजनी कुमारी ने गांव के ही गोपाल साह की पत्नी अनीता से 40 हजार रुपए 40 प्रतिशत के सूद पर कर्ज के तौर पर लिया था। धीरे धीरे कर के अंजनी ने करीब 20 हजार रुपए लौटा दिए थे। इसी बीच एक दिन सभी आरोपी अंजनी के घर पहुंचे और पैसों की मांग करने लगे।


अंजनी ने पैसे लौटाने के लिए आरोपियों से वक्त मांगा लेकिन वे तैयार नहीं थे। इसी दौरान आरोपी अंजनी का मोबाइल छीनने लगे और जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और पीट पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उसे पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


हायर सेंटर ले जाने के दौरान अंजनी ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने स्थानीय फलका थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।