ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: कलयुगी बड़ी मां की काली करतूत, हत्या के बाद तीन साल के मासूम को कमरे में दफनाया

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बोचहां थाना के बल्थी रसूलपुर गांव की है, जहां एक महिला ने अपने ही देवर के मासूम बेटे क

बिहार: कलयुगी बड़ी मां की काली करतूत, हत्या के बाद तीन साल के मासूम को कमरे में दफनाया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बोचहां थाना के बल्थी रसूलपुर गांव की है, जहां एक महिला ने अपने ही देवर के मासूम बेटे की हत्या कर दी और उसके शव को अपने ही कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लापता बच्चे की खोजबीन शुरू हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।


मृतक बच्चे की पहचान बल्थी रसूलपुर गांव निवासी विनय कुमार के साढ़े तीन साल के बेटे नितिक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात वाले दिन घर से सभी सदस्य खेत में काम करने के लिए गए थे। घर में विनय कुमार के बेटे नितिक के साथ अन्य बच्चे मौजूद थे। विनय कुमार की आरोपी भाभी विभा भी उस वक्त घर में ही मौजूद थी। खेत से लौटने के बाद जब विनय को उसका बेटा नितिक कहीं नहीं दिखा तो उसने अपनी भाभी से उसके बारे में पूछा। जिसपर भाभी विभा ने जवाब दिया कि उसने नितिक को नहीं देखा है।


कुछ देर बाद विनय ने देखा कि उसकी भाभी कमरे में मिट्टी भर रही थी। इसके बारे मे जब विनय ने पूछा तो उसने जवाब दिया कि चूहे बहुत आ रहे हैं इसलिए मिट्टी भर रही है। काफी खोजबीन के बाद जब नितिक का कहीं पता नहीं चला तो विनय को अपनी भाभी पर शक हुआ। विनय अपनी भाभी विभा के कमरे में पहुंचा और फर्श की मिट्टी हटाने लगा। मिट्टी के नीचे दबे बेटे की लाश को देखकर विनय हैरान रह गया। बच्चे के मुंह में पूरी तरह से बालू, मिट्टी और पत्थर भर दिया गया था।


इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जब विनय और घर के अन्य लोगों ने आरोपी विभा से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसने चुप्पी साध ली। इधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर थाने ले गई। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।