ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: काम के सिलसिले में घर से निकला था शख्स, घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक शख्स किसी काम से घर से निकला था। इसी दौरान बीच रास्ते में पहले से घात लगाए अपराधियों ने

बिहार: काम के सिलसिले में घर से निकला था शख्स, घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक शख्स किसी काम से घर से निकला था। इसी दौरान बीच रास्ते में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। वारदात क अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान कुल्हवा गांव के रहने वाले अभय सिंह उर्फ राहुल सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि राहुल किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकला था। जाने से पहले उसने परिजनों को थोड़ी देर में वापस लौट आने की बात कही थी लेकिन वह वापस नहीं लौटा। बीच रास्ते में टेढ़की पुल के पास घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर राहुल को मौत की नींद सुला दी।


इधर, जैसे ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिली पूरे परिवार में कोहराम मच गया। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छनबीन में जुट गई है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।