Hindi News / news / बिहार का ये युवक देगा सोनू सूद को अपने एक महीने का वेतन,...

बिहार का ये युवक देगा सोनू सूद को अपने एक महीने का वेतन, एक्टर ने की जमकर तारीफ

1st Bihar Published by: Updated Aug 30, 2020, 5:14:05 PM

बिहार का ये युवक देगा सोनू सूद को अपने एक महीने का वेतन, एक्टर ने की जमकर तारीफ

- फ़ोटो

PATNA : सोनू सूद ने पूरे लॉकडाउन में जो नेक कार्य किये हैं वो काबिले तारीफ है. ऐसे में लोग उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं. अब लोग भी उनकी मदद का एक हिस्सा बनना चाह रहे हैं ताकि सोनू और आगे बढ़कर लोगों की मदद कर सकें. 


सोनू सूद से प्रभावित होकर मुजफ्फरपुर के एक युवा मुकेश कुमार ने अपने 1 महीने का वेतन देने की पेशकश की है. उन्होंने अपने ट्विटर पर सोनू सूद को टैग करके अपने एक महीने के वेतन को डोनेट करने की बात कही है. 



इसपर सोनू सूद ने कहा है कि आप से ज्यादा अमीर कोई नहीं हो सकता. गौरतलब है कि सोनू सूद इस महामारी में लोगों की मदद कर रहे हैं जिससे प्रभावित होकर गायघाट के मुकेश कुमार ने सोनू सूद को ट्विटर हैंडल पर टैग करते हुए अपने 1 महीने का वेतन देने की पेशकश की जिसके बाद सोनू सूद ने रिप्लाई देते हुए कहा कि आप से ज्यादा अमीर कोई नहीं हो सकता. आप अपने आसपास के लोगों की मदद करते रहिए, मैं समझ लूंगा आप का वेतन मुझे मिल गया.