1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Sep 26, 2023, 1:44:43 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां पुलिस ने घर में शराब पी रहे मुखिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुखिया घर के कैंपस में बैठकर शराब पी रहा था तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी और जब पुलिस पहुंची तो मुखिया का सारा नशा उतर गया।
दरअसल, बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मुखिया को शराब पीते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सीहमा पंचायत का मुखिया बमबम सिंह अपने घर के कैंपस में बैठकर शराब पी रहा था, तभी पटना मुख्यालय से इसकी जानकारी उत्पाद विभाग की टीम को दी गई।
खबर मिलने के बाद उत्पाद पुलिस की टीम एक्शन में आई और छापेमारी कर शराब पी रहे मुखिया को रंगेहाथ धर दबोचा। मुखिया के पास से पुलिस ने शराब की एक बोतल को भी जब्त किया है। पुलिस को देखते ही मुखिया ने शराब की बोतल को फेंक दिया था। उत्पाद विभाग के एसपी सौरभ कुमार ने मुखिया की गिरफ्तारी की जानकारी दी है।
