ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

बिहार का इनामी बदमाश रंजीत चौधरी अरेस्ट, STF की टीम ने ऋषिकेश से दबोचा; पटना में थाने के सामने कर दी थी बालू कारोबारी की हत्या

PATNA: बिहार एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उत्तराखंड के ऋषिकेश में छापेमारी कर बिहार के कुख्यात अपराधी रंजीत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से एसट

बिहार का इनामी बदमाश रंजीत चौधरी अरेस्ट, STF की टीम ने ऋषिकेश से दबोचा; पटना में थाने के सामने कर दी थी बालू कारोबारी की हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उत्तराखंड के ऋषिकेश में छापेमारी कर बिहार के कुख्यात अपराधी रंजीत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से एसटीएफ ने यह सफलता हासिल की है। बिहार सरकार ने कुख्यात पर दो लाख का इनाम घोषित कर रखा था।


बालू माफिया रंजीत चौधरी के हौसले इतने बुलंद हो चुके थे कि उसने पटना के रानीगंज थाना के गेट के सामने ही बालू ठेकेदार देवराज यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके खिलाफ भोजपुर, पटना के अलावा झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कुल 27 मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था।


कुख्यात बदमाश रंजीत चौधरी भोजपुर के बेलाउर गांव का रहने वाला है। बिहटा मे बालू कारोबारी की हत्या का मुख्य अभियुक्त है। रंजीत चौधरी ने दिनदहाड़े पटना में बालू कारोबारी देवराज की हत्या कर दी थी। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बालू कारोबारी के सिर और सीने में ताबड़तोड़ गोली दागकर उसकी जान ले ली थी।


इस घटना को लेकर पटना पुलिस पर सवाल उठे थे। रंजीत चौधरी ने भोजपुर के बालू ठेकेदारों के बीच वर्चस्व स्थापित करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। रानीतालाब थाना में रंजीत चौधरी के खिलाफ पिछले साल हत्या का केस दर्ज किया गया था। इस मामले मे पुलिस उसे तलाश कर रही थे लेकिन वह लगातार चकमा दे रहा था लेकिन आखिकार पुलिस ने उसे ऋषिकेश से धर दबोचा।