ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: जूनियर इंजीनियर के साथ लूट की नाकाम कोशिश, RPF का जवान निकला लुटेरा

PATNA: जिसके कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेवारी हो, जब वही लूटेरा निकल जाए तो इसे आप क्या कहेंगे। कुछ इसी तरह का मामला पटना से सामने आया है। घटना पटना के खगौल थाना क्षेत्र की है। यहां

बिहार: जूनियर इंजीनियर के साथ लूट की नाकाम कोशिश, RPF का जवान निकला लुटेरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जिसके कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेवारी हो, जब वही लूटेरा निकल जाए तो इसे आप क्या कहेंगे। कुछ इसी तरह का मामला पटना से सामने आया है। घटना पटना के खगौल थाना क्षेत्र की है। यहां एक शख्स ने दिनदहाड़े जूनियर इंजीनियर से लूटपाट की कोशिश की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो जो जानकारी निकलकर सामने आई वह हैरान करने वाली थी। जूनियर इंजीनियर के साथ लूटपाट की कोशिश करने वाला कोई और नहीं बल्कि रेलवे पुलिस का जवान निकला।


जानकारी के मुताबिक पथ निर्माण विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर सुजीत कुमार शनिवार की सुबह करीब 5 बजे अपनी ड्यूटी पूरी कर दानापुर स्टेशन पर पहुंचे थे। यहां से सुजीत कुमार पैदल ही खगौल नेउरा रोड स्थित अपने घर जाने के लिए चल पड़े। सुजीत कुमार जैसे ही खगौल नेवरा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद शख्स ने चाकू की नोंक पर उनसे लूटपाट की कोशिश की।


आरोपी युवक जूनियर इंजीनियर सुजीत कुमार का बैग और मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद सुजीत ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सुजीत द्वारा शोर मचाने से आरोपी युवक डर गया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो जो जानकारी मिली वह सभी को हैरान करने वाली थी। आरोपी धनंजय कुमार सिंह रेलवे सुरक्षा बल का जवान निकला। पुलिस अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई करते हुए जवान को सस्पेंड कर दिया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।