ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

बिहार: जिला परिषद सदस्य के ऊपर जानलेवा हमला, बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, दहशत में परिवार

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां बदमाशों ने जिला परिषद सदस्य पर जानलेवा हमला किया है। इस हमले में जिला परिषद सदस्य बाल-बाल बच गईं। जिसके बाद बदमाशों ने उनके बेटे को जान से मारन

बिहार: जिला परिषद सदस्य के ऊपर जानलेवा हमला, बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, दहशत में परिवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां बदमाशों ने जिला परिषद सदस्य पर जानलेवा हमला किया है। इस हमले में जिला परिषद सदस्य बाल-बाल बच गईं। जिसके बाद बदमाशों ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित जिला परिषद सदस्य ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना बिहरा थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, सत्तरकटैया पश्चिमी की जिला परिषद सदस्य ललिता देवी ने एसपी को आवेदन देकर गांव के ही रोहित झा के ऊपर जानलेवा हमला करने और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सहरसा जाने के दौरान दौरमा-अगवानपुर के बीच बाइक सवार होकर पहुंचे रोहित झा और एक अन्य युवक ने ललिता देवी के ऊपर गोली चलाया जिसमें वे बाल-बाल बच गईं।


उन्होंने बताया कि आरोपी बार बार उनके बेटे रजनीश के मोबाइईल पर फोन कर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने अपने और अपने बेटे की जान की रक्षा की गुहार लगाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने संबंधित थाने की पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता