ब्रेकिंग
Bankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछेशौचालय की टंकी में बकरी का बच्चा बचाने उतरे दो लोग, जहरीली गैस से बेहोश; हालत गंभीरबांकीपुर उपचुनाव: सातवें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, आरजेडी-बीजेपी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ीअमेरिका में पढ़ाई के पैसे कहां से आए? अभिजीत दीपके ने बताई पूरी कहानी, सबूत भी दिखाएसरकारी डॉक्टर के निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर लापरवाही का आरोपBankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछेशौचालय की टंकी में बकरी का बच्चा बचाने उतरे दो लोग, जहरीली गैस से बेहोश; हालत गंभीरबांकीपुर उपचुनाव: सातवें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, आरजेडी-बीजेपी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ीअमेरिका में पढ़ाई के पैसे कहां से आए? अभिजीत दीपके ने बताई पूरी कहानी, सबूत भी दिखाएसरकारी डॉक्टर के निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप

बिहार-झारखंड में कंस्ट्रक्शन का काम करने वाली कंपनी पर ED की कार्रवाई, करोड़ों के घोटाले को लेकर कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

DESK: करोड़ों रूपये के घोटालों की जानकारी के बाद ईडी की टीम रांची में कंस्ट्रक्शन कंपनी SSRS इंगिकॉन के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। रांची में अरगोड़ा, वसुंधरा इन्क्लेव, बस

बिहार-झारखंड में कंस्ट्रक्शन का काम करने वाली कंपनी पर ED की कार्रवाई, करोड़ों के घोटाले को लेकर कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

DESK: करोड़ों रूपये के घोटालों की जानकारी के बाद ईडी की टीम रांची में कंस्ट्रक्शन कंपनी SSRS इंगिकॉन के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। रांची में अरगोड़ा, वसुंधरा इन्क्लेव, बसंती रेसिडेंसी में ईडी आवास और ऑफिस में छापेमारी कर रही है।


SSRS इंगिकॉन कंपनी के दफ्तर और आवास पर ED की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है और कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। करोड़ों रूपये के घोटाले की जानकारी मिलने के बाद ईडी के रडार पर कंपनी आई। कई लेनदेन और कागजातों को लेकर ईडी की टीम कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।


SSRS इंगिकॉन कंपनी रनवे और पुल निर्माण का काम करती है। बिहार और झारखंड में कई प्रोजेक्टों पर कंपनी ने काम किया है। मोहनियां- नौबतपुर, रूनीसैदपुर- दिवासा पर चल रहे सड़क निर्माण का काम इसी कंपनी ने किया है।  मुंगेर-भागलपुर और छपरा-गोपालगंज सड़क निर्माण पर एसएसआरएस इंगिकॉन कंपनी काम करने वाली है।