मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 21 Jul 2023 11:13:30 AM IST
- फ़ोटो
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां जेडीयू नेता के घर के बाहर बम ब्लास्ट किया गया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने दो हमलावरों में एक को दबोच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। यह घटना बबरगंज थानाक्षेत्र के महेशपुर इलाके की बताई जा रही है।
दरअसल, भागलपुर के बबरगंज थानाक्षेत्र के महेशपुर स्थित जेडीयू नेता दुर्गेश साह के आवास पर बम से हमला किया गया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दो हमलावरों में एक को दबोच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच बबरगंज पुलिस के मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि, इस बम के हमले में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन धमाके से आसपास के लोग दहशत में आ गए है।
बताया जा रहा है कि, बबरगंज थानाक्षेत्र के महेशपुर में जदयू नेता दुर्गेश साह के घर पर गुरुवार की शाम बम से हमला कर दिया। जिससे अफरातफरी मच गई। इस धमाके के बाद आक्रोशित लोगों ने दो हमलावरों में एक सत्यम को दबोच कर पिटाई शुरू कर दी। इस बीच बबरगंज पुलिस के मौके पर पहुंच जाने पर उसे लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। मौके से भागने में सफल रहे बदमाश की पहचान संदीप यादव के रूप में हुई है।
वहीं, इस घटना को लेकर बबरगंज पुलिस के मुताबिक संदीप गैंगवार में मारे गए अपराधी सागर यादव का भाई है। जिसकी तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। जबकि गिरफ्तार बदमाश सत्यम ने पुलिस को बताया कि तीन दिनों पहले कुख्यात कुंदन यादव ने महेशपुर से मुकेश पाल नामक युवक को अगवा कर मड़वा इलाके ले गया था। इसकी शिकायत दुर्गेश साह ने बबरगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार से की थी। इसी को लेकर उसके माकन के ऊपर बम फेंका गया।
इधर, जदयू नेता दुर्गेश साह का विवादों से नाता रहा है। उसे 17 फरवरी 2023 को जेल में बंद बाबा गैंग के सरगना गौरव गोस्वामी को प्याज में गांजा छिपा कर देते समय विशेष केंद्रीय कारा के गेट पर गिरफ्तार किया गया था। तब प्याज से 28 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। बड़े प्याज को अंदर से खोखला कर उसमें गांजा छिपाया गया था। उस समय दुर्गेश पर मुकदमा दर्ज हुआ था।