ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर जमकर मारपीट, बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर हत्या

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर एक बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जमीन पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष के

बिहार: सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर जमकर मारपीट, बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर एक बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जमीन पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई है। मारपीट के दौरान ही बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। घटना माधोपुर ओपी के मथुरा गांव की है।


मृतक किसान की पहचान मथुरा गांव निवासी 60 वर्षीय शेख तस्लीम मियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक शेख तस्लीम मियां और जफर के बीच लंबे समय से सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों के परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने शेख तस्लीम मियां को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।


मारपीट की इस घटना में घालय हुए नसीमा खातून, बेबी खातून, वसीम आलम, हुस्ने आलम, जमाल अहमद समेत अन्य लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।