ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: जमीन के टुकड़े के लिए खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

JAMUI: जमुई में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई और तलवार से भी हमला किया गया। गोलीबारी की घटना में दो लोगों

बिहार: जमीन के टुकड़े के लिए खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई और तलवार से भी हमला किया गया। गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लगने की बात कही जा रही है। घटना लछुआड़ थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि मथुरापुर गांव निवासी महेश्वर यादव और शिवबालक यादव में एक कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शिवबालक यादव ने विवादित जमीन पर अपने मवेशी को बांध रखा था। शुक्रवार को महेश्वर यादव उक्त जमीन पर पहुंचा और शिवबालक यादव से मवेशियों को हटाने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट और गोलीबारी तक पहुंच गई।


इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया और एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसाने लगे। इसी बीच लाठी, डंडे, तलवार के अलावा गोली मारकर महेश्वर यादव और राजेश यादव समेत 6 से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया गया। घटना की जानकारी लछुआड़ पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल, सदर अस्पताल में इलाजरत घायलों में दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।