ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

बिहार: ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों को लगी गोली, जमीनी विवाद में गोलीबारी की आशंका

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। फायरिंग की इस घटना में गोली लगने से दो लोग घायल हो गए हैं। वारदात को अंजाम देकर अपराधी

बिहार: ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों को लगी गोली, जमीनी विवाद में गोलीबारी की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। फायरिंग की इस घटना में गोली लगने से दो लोग घायल हो गए हैं। वारदात को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना जदिया थाना क्षेत्र के नाढी खूंट वार्ड संख्या 9 की है।


घायलों की पहचान नाढी खूंट वार्ड संख्या 9 निवासी 44 वर्षीय उमेश कुमार साह और 39 वर्षीय भरत साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले दल्लो साह और उसके बेटों ने उमेश और भरत को गोली मार दी है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। उमेश साह को चार गोलियां लगी हैं जबकि भरत साह को एक गोली लगी है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। पहले भी इस मामले में धारा 144 की कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपी पक्ष के लोग पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता

बिहार: ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों को लगी गोली, जम… | FirstBihar